spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

न्यूड वीडियो कॉल करके पुलिसकर्मी को फंसाया:IPS बनकर ठग ने धमकाया, कहा- वीडियो वाली लड़की ने सुसाइड कर लिया

आगरा पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी हनी ट्रैप का शिकार हो गया। वॉट्सऐप पर न्यूड गर्ल ने वीडियो कॉल किया। पुलिसकर्मी ने जैसे ही कॉल रिसीव की, थोड़ी देर में कॉल कट गई। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। फर्जी IPS ने उसे गिरफ्तार करने और नौकरी जाने का डर दिखाया। पुलिसकर्मी से दो लाख रुपए की मांग की गई। 70 हजार से ज्यादा हड़प भी लिए गए। अब पुलिसकर्मी ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

यू-ट्यूब से वीडियो हटवाने के लिए मांगे 25 हजार
पीड़ित पुलिसकर्मी ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर की शाम उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव किया तो एक न्यूड गर्ल दिखी। उन्होंने तत्काल फोन काट दिया। इसके बाद उनके पास दूसरे नंबर से फोन आया। उसने कहा कि तुम्हारी उस लड़की के साथ वीडियो बना ली गई है। उसे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। वीडियो को हटवाना चाहते हो तो 25 हजार रुपए भेजो

फर्जी IPS बोला- तुम स्टाफ के आदमी हो, मामला निपटा लो
पुलिसकर्मी ने डर के चलते 21 हजार 500 रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दिए। इसके बाद अगले दिन फिर से दूसरे नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को IPS बताया। उसने कहा कि दिल्ली के द्वारिका थाने में लड़की ने FIR दर्ज करवाई है। जब उन्होंने बताया कि मेरे साथ फ्रॉड हुआ है और मैं पुलिसकर्मी हूं। फिर IPS बनकर बात करने वाला बोला कि तुम स्टाफ के आदमी हो। इसलिए सलाह देता हूं कि मामला निपटा लो। इसके बाद उसने एक लाख रुपए की डिमांड की। पुलिसकर्मी का कहना है कि उसने किसी तरह से 50 हजार रुपए का इंतजाम कर ऑनलाइन पेमेंट कर दिए।

‘लड़की ने सुसाइड कर लिया, केस से बचना है तो 2 लाख भेजो’
पुलिसकर्मी ने बताया कि इसके कुछ दिनों बाद फर्जी IPS का फोन आया। उसने कहा कि उस लड़की ने खुदकुशी कर ली है। अब तुम्हारी नौकरी भी जाएगी और केस भी चलेगा। केस से बचना है तो दो लाख रुपए तुरंत भेजो। पुलिसकर्मी ने रुपए न होने की बात कही। इस पर फर्जी IPS हड़काने लगा। इसके बाद पीड़ित ने अपने अधिकारियों को पूरी बात बताई। अधिकारियों के निर्देश पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लगभग 2 महीने पहले आगरा में एक रिटायर दरोगा हनीट्रैप का शिकार हो गया था। दरोगा के मकान में किराएदार बनकर आई महिला ने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद दरोगा महिला के साथ उसकी बेटी को भी दिल दे बैठा। महिला ने बेटी के साथ दरोगा का वीडियो बना लिया। दरोगा को ब्लैकमेल कर उसकी जमीन अपने नाम करा ली। दरोगा की पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने जमकर हंगामा किया। घर से सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। आग लगा दी।

पत्नी ने सारा सामान घर से निकाल कर फेंक दिया और आग लगा दी।

लगभग एक महीने पहले आगरा का एक व्यापारी हनीट्रैप का शिकार हो गया था। युवती ने पहले दोस्ती की, बातों में फंसाया। फिर मुलाकात के बहाने होटल में बुलाया। व्यापारी होटल के कमरे में पहुंचा, तभी कुछ देर बाद युवती के साथी भी आ गए और पिस्टल दिखाकर उसे बंधक बना लिया। बदमाशों ने व्यापारी के दो वीडियो बनाए। पहले बनियान और अंडरवियर में, फिर दूसरे वीडियो में जबरन कहलवाया कि वह जेवरात गिरवी रखकर जा रहा है। इसके बाद मारपीट कर नकदी और आभूषण लूट लिए।

डॉक्टर की तलाश में आगरा और राजस्थान पुलिस ने मिलकर चंबल में कांबिंग की

आगरा से अगवा सीनियर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को राजस्थान के धौलपुर की STF ने छुड़ा लिया। बदन सिंह गैंग के बदमाशों ने डॉक्टर गुप्ता को किडनैप करने के बाद चंबल के बीहड़ों में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने इस मामले में एक युवती और एक बदमाश को पकड़ा है। डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर अगवा किया गया था। किडनैपिंग के 30 घंटे के बाद रात दो बजे डॉक्टर को छुड़ाया गया।

पुलिस का दावा है कि डॉक्टर गुप्ता आरोपी महिला से करीब एक माह से संपर्क में थे। महिला ने ही फोन करके बुलाया था। वे जब भगवान टॉकीज चौराहे पर पहुंचे तो उनकी कार में महिला आकर बैठ गई थी। इसके बाद वे रोहता गए, जहां कार में तीन बदमाश बैठे और उन्हें अगवा कर लिया था। बदमाशों ने डॉक्टर के परिवार से 5 करोड़ रुपए की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी।

#danikbhaskar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles