संभल धनारी क्षेत्र के ग्राम किशनपुर श्यामपुर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान जमीन से 25 फीट नीचे गढ्ढे में दब गया। बेटे के साथ गहरी कूंइया में ईंट निकालने पहुंचे किसान के साथ यह घटना हुई।
धनारी क्षेत्र के ग्राम किशनपुर श्यामपुर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान जमीन से 25 फीट नीचे गढ्ढे में दब गया। बेटे के साथ गहरी कूंइया में ईंट निकालने पहुंचे किसान के साथ यह घटना हुई।बेटे ने गांव वालों और प्रधान को घटना के बारे में बताया तो प्रधान ने प्रशासन को जानकारी दी।
200 ईंट के लिए जोखिम में जान
बोरिंग में किसान ने 200 से 250 ईंट लगाई थी। यह 25 फीट गहरा था। बगल में उन्होंने खेती के लिए नलकूप कनेक्शन ले लिया है। अब किसान को लगा कि जो ईंटें लगी है उसे निकालकर किसी अन्य उपयोग में ले लेंगे। बस इसी चाहत में वह खतरों से खेल गए।