अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है।मंगलवार को पार्टी के जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया।आने वाले 3 व 4 मार्च को विधानसभा स्तर पर कार्यशालाओं में बूथ सशक्तीकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा अभियान के माध्यम से बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे।उन्होंने 51फीसदी वोट हासिल करने के लिए बूथों को मजबूत करने व कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुट जाने का आवाह्न किया है।उन्होंने कहा जिले में भाजपा बूथ कमेटियों, पन्ना प्रमुख और पन्ना टोलियों के रुप में करीब 50 हजार कार्यकर्ता तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप शुरू करेंगी।जिसके माध्यम से 5000 कार्यकर्ता ग्रुप से जोड़े जाएंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि 372 शक्ति केंद्रों पर 8 से 10 घंटे काम करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किए जाएंगे।जो बूथों को सक्रिय व फुलप्रूफ बनाने में मदद करेंगे। कार्यशाला को जिला महामंत्री संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष डाॅ प्रीति प्रकाश व जिला आईटी सेल संयोजक संजय उपाध्याय ने बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षित किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि अभियान के लिए जिला और मंडल स्तर पर चार-चार लोगों की टोली बनाई गई है।11-14 मार्च के बीच मंडल स्तर पर तैयारी बैठक होगी। 372 शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर संगोष्ठी आयोजित होगी।कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, सुमन सिंह, जियालाल त्यागी, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, अनीता पाण्डेय, आनन्द द्विवेदी,प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुनील वर्मा, बबिता तिवारी, आशीष सिंह रानू, मनोज मौर्य, नरेन्द्र सिंह,विवेक सिंह विपिन,जगदीश चौरसिया,पूजा कसौधन,राजेश सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, शिवाकांत मिश्रा, श्याम बहादुर पाण्डेय, उपमा शर्मा, संजय सोमवंशी, रामेन्द्र प्रताप सिंह,डाॅ रामजी गुप्ता,चन्दन नारायन सिंह,रेखा निषाद, इन्द्रदेव मिश्र,अरूण द्विवेदी, दिनेश चौरसिया,राम नारायण उपाध्याय, विनोद कुमार पाण्डेय, सूरज सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह,सुभाष वर्मा,देव नारायण तिवारी,सुनील सोनी, मुकेश अग्रहरि, नन्दलाल पाल,भूपेन्द्र पाठक, महावीर श्रीवास्तव,शेष कुमार सिंह,संदीप पाण्डेय, राजेश चतुर्वेदी, संतोष सिंह, अनिल तिवारी, अखिलेश प्रताप सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, संजय कसौधन, हरिशंकर वर्मा, प्रदीप पाण्डे, संदीप तिवारी , आकाश जायसवाल, प्रवीण सिंह, संजय सरोज, प्रदीप रावत, प्रदीप शर्मा,विनय चतुर्वेदी
सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी व मोर्चा के अध्यक्षगण मौजूद रहे।
51फीसदी वोट हासिल करने को मिशन मोड में जुट जाएं कार्यकर्ता: शंकर गिरि |
