भाजपा ने निम्न और मध्य वर्ग के मतदाताओं में सेंध लगाई है जिससे विपक्षी दल आप और कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। एक्जिट पोल के अनुसार झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 46 फीसदी मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है जबकि आप को 45% मत मिले हैं। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सत्ता की चाभी के लिए चुनावी गुणा-भाग जोरों पर है। इस बार दिल्ली चुनाव में पूर्वांचली, मुस्लिम-दलित गठजोड़ के साथ निम्न और मध्य वर्ग में भाजपा की सेंध ने विपक्षी आप और कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने हिसाब से आंकड़ों पर चर्चा और गुणा-भाग करने में जुटे हुए हैं।

चर्चा है कि भाजपा ने बड़ी संख्या में इन दोनों समूहों के मतदाताओं पर गहरा असर किया है, यही वजह है कि इस वर्ग का मतदान भाजपा के पक्ष में पड़ा है। माना जाता है कि दिल्ली के करीब 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 80 लाख इसी समूह से संबंध रखते हैं।

आप के पक्ष में 45 प्रतिशत

एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के दावे भी इसे पुष्ट करते हैं। एक्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में 17 प्रतिशत ऐसे मतदाता हैं, जो कि झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। इसमें से 46 प्रतिशत ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। जबकि आप के पक्ष में 45 प्रतिशत है। ऐसा माना जाता है कि झुग्गी-झोपड़ी में भाजपा को मतदान प्रतिशत 20-25 ही रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here