spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

PM मोदी आज UP के सांसदों को देंगे चुनाव-2024 के ल‍िए ट‍िप्‍स

उत्‍तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा का फोकस है। इनमें वो 14 सीटें भी शाम‍िल हैं ज‍िन्‍हें 2029 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गवां द‍िया था। ऐसे में 2024 के ल‍िए भाजपा सभी 80 सीटों पर कमल ख‍िलाने के ल‍िए मैदान में है। आज पीएम मोदी एनडीए के सभी 64 सांसदों संग बैठक कर लोकसभा 2024 के ल‍िए खास ट‍िप्‍स देंगे।

देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों से द‍िल्‍ली की गद्दी पर कौन बैठेगा यह तय होता है। इसल‍िए भाजपा यूपी सभी सीटों पर फोकस कर रही है। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के हाथ स‍े ख‍िसक गई 14 लोकसभा सीटों पर भी पार्टी की नजर हैं। आने वाले चुनाव में पार्टी इन सीटों पर भी भाजपा का परचम लहराना चाहती है। व‍िपक्ष ने जहां लोकसभा चुनाव 2024 के ल‍िए आइएनडीआए गंठबंधन तैयार क‍िया है वहीं भाजपा भी पूरी ताकत के साथ तैयार‍ियों में जुटी है।

इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के सांसदों के साथ चर्चा करेंगे। आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों और रोडमैप तय करेंगे। आज शाम 6.30 बजे उप्र के सांसदों के साथ बैठक का समय तय क‍िया गया है। दो अगस्त यानी आज अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के सांसदों के साथ बैठक करेंगे और लोक सभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार की जा रही रणनीति पर चर्चा करेंगे। उत्तर प्रदेश में एनडीए के 66 सांसद हैं जिनमें 64 भाजपा और दो अपना दल (एस) के हैं।

इन 14 सीटों पर है भाजपा का खास फोकस

लालगंज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, रायबरेली , जौनपुर, गाजीपुर, घोसी, मैनपुरी, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, सहारनपुर, नगीना और बिजनौर लोकसभा सीट 2019 में बीजेपी के हाथ नहीं लगी थीं। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा इन 14 सीटों पर कमल ख‍िलाने में खास फोकस कर रही है। इन सीटों की न‍िगरानी की ज‍िम्‍मेदारी भी भाजपा के बड़े नेताओं को सौंपी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles