Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

“जीवन बहुत कठिन, अपनों ने साथ छोड़ा”…BCCI के पूर्व मुख्य चयनकर्ता का छलका दर्द, फैंस ने दिया दिलासा

 बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के एक नए ट्वीट ने सभी को हैरान कर दिया है। चेतन शर्मा ने एक स्टिंग ऑपरेशन में खिलाड़ियों पर अपनी कथित टिप्पणी को लेकर फरवरी में पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनके ट्वीट ने फैंस को अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, फैंस ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए दिलासा दिया है

गौरतलब हो कि स्टिंग ऑपरेशन में, चेतन शर्मा ने कथित तौर पर विराट कोहली, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और टीम के कई अन्य खिलाड़ियों के बारे में कुछ विचित्र टिप्पणियां की थीं। इसके बाद शर्मा ने विश्वास खो दिया था। वहीं, फरवरी में चेतन शर्मा ने बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था। स्टिंग मामले पर बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया था।

फैंस ने चेतन शर्मा को दिया दिलासा

चेतन शर्मा ने गुरुवार, 18 मई को एक ट्वीट कर फैंस के बीच हलचल मचा दी। चेतन शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा- “जीवन अब तक बहुत कठिन रहा है। अपने प्रियजनों से कोई उम्मीद नहीं है। आशा है कि माता रानी मुझे आशीर्वाद दें।” हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्वीट किस बारे में था, इस पर कई लोगों की प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “सब अच्छा होगा चेतन भाई, आपने जीवन में काफी चुनौतियों का सामना किया है…मजबूत बने रहें!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles