Thursday, October 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा सरकार रोजगार के साथ- साथ सुरक्षा की देती है गारंटी : महेन्द्र

नगर निकाय चुनाव को लेकर आज केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने आज जहां शहर के चौक घंटाघर क्षेत्र में बड़ी जनसभा को संबोधित कर अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल की सराहना करते हुए उन्हें सही मायने में जनसेवक बताया।तो वहीं महेन्द्र नाथ पांडे ने जिले के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्य तथा संगठन पदाधिकारियों व पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेकर नगर भ्रमण भी किया।पद यात्रा में भाजपाईयों पर जगह-जगह नगर के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।जनसभा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को गदा एवं
अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। चौक में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने जब अबकी बार 30 हजार पार का नारा लगाया तो उत्साहित भीड़ भी नारेबाजी दोहराती रही।महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा कि निकाय चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है नगर को संवारने का पर्व है। उन्होंने कहा प्रवीन अग्रवाल इसके पूर्व 10 वर्षों तक सुल्तानपुर वासियों की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा दिल्ली और यूपी में डबल इंजन की सरकार के साथ शहर सुल्तानपुर में प्रवीन अग्रवाल को जिता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनावे जो चौतरफा विकास करेंगी। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम कर रही है।उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।अब गुंडे, माफिया,भू माफिया की हिम्मत नहीं है वह किसी को धमका सकें या जमीन पर कब्जा कर सकें। आज उत्तर प्रदेश सरकार चाहे व्यापारी हो या उद्योगपति या आम लोग या महिलाए सबको सुरक्षा की गारंटी देती है। उन्होंने कहा आज अयोध्या धाम में भव्य व दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहां आज केंद्र हो या प्रदेश दोनो सरकार की योजनाओं का लाभ विना भेदभाव सर्व समाज को मिल रहा है।उन्होंने कहा अपार भीड़ का उत्साह देखकर लगता है कि सुल्तानपुर नगर पालिका उत्तर प्रदेश में सबसे शानदार जीत दर्ज कराएगी। जनसभा को प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है।भाजपा की करनी और कथनी में अंतर नहीं है। भाजपा सबके विकास की बात करती है।जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने अपने संबोधन में प्रवीन अग्रवाल को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की।चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा मैं शहर का बेटा और भाई हूं। मेरा सभी से पारिवारिक संबंध है। मैं हमेशा सब के दुख-सुख में खड़ा रहता हूं।इसके पूर्व शहर के सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में दोपहर 12:00 बजे हजारों भाजपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान इक्कीस ब्राह्मणों ने शंख ध्वनि के साथ मंगला चरण के पश्चात प्रवीन अग्रवाल को जीत का आशीर्वाद दिया।जिसके पश्चात केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे के अलावा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री विधायक विनोद सिंह,राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डे,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बब्बन, पूर्व एमएलसी डॉ वीणा पांडे,पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, ऋषिकेश ओझा, जगजीत सिंह छंगू, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामचंद्र मिश्र, संतबख्श सिंह चुन्नू सुशील त्रिपाठी आदि प्रमुख भाजपा नेताओं की अगुवाई में भाजपाईयों का हुजूम पदयात्रा के लिए प्रस्थान किया।पद यात्रा के दौरान नगर के डाकखाना चौराहा, शाहगंज,चौक, ठठेरी बाजार, गल्लामंडी में नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भाजपाइयों का उत्साह वर्धन किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल,आलोक आर्या,भाजपा नेत्री सुनीता अग्रवाल,पूजा कसौधन,रूपेश सिंह, कृपाशंकर मिश्रा, अखिलेश जयसवाल, डाॅ प्रीति प्रकाश, सुनील वर्मा,संदीप सिंह,संजय त्रिलोकचन्दी,आनन्द द्विवेदी, भाजपा नेता श्याम बहादुर पाण्डेय, शिवाकांत मिश्रा, संजय सोमवंशी, अजय सिंह लीडर, भाजपा नेता शिवशंकर आदित्य, इन्द्रदेव मिश्र,
गांधी सिंह,बाबी सिंह,अरूण द्विवेदी, रजनीश मिश्र,प्रदीप शुक्ल, आशीष सिंह रानू, मनोज मौर्य,डाॅ रामजी गुप्ता, रेखा निषाद,निर्विरोध सभासद रमेश सिंह टिन्नू, देवेन्द्र प्रताप सिंह,चन्दन नारायन सिंह,जियालाल त्यागी,अजादार हुसैन, मनोज शुक्ला, दावर खान, राजेन्द्र टाड़ा, विनोद पाण्डेय,अतुल पाण्डे,रमेश तिवारी, सुभाष तिवारी,संतोष दूबे, नगर मंडल अध्यक्ष आकाश जायसवाल,मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह,सुभाष वर्मा, संदीप तिवारी, सूर्य नारायन पाण्डे, महावीर श्रीवास्तव, मुकेश अग्रहरि,प्रदीप शर्मा,उमाकांत शुक्ला, पिंकू अग्रवाल, सौरभ पाण्डे,दीपक श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,प्रदीप मिश्र,हनुमान त्रिपाठी, डब्बू सिंह,सचिन चोपड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles