Friday, May 17, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भुवनेश्वर में आयोजित ‘चलो देखें अपना देश’ कॉन्क्लेव में रही अयोध्या, काशी और मथुरा की धूम

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से 10 मार्च को ओडिशा के भुवनेश्वर में “चलो देखें अपना देश” कॉन्क्लेव में अयोध्या, काशी और मथुरा समेत प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की रहीं धूम। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटन क्षेत्र के दिग्गज स्टेक होल्डेर्स और आगंतुकों के बीच अपने पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की।

इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग के सहयोग से आर्गुस ब्रॉडकास्ट के तत्वावधान में हुआ। इस कॉन्क्लेव में देश भर से आए प्रमुख गंतव्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टेक होल्डर्स की भागीदारी रही। इस आयोजन में पर्यटन विभाग का प्रतिनिधित्व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, प्रीति श्रीवास्तव ने किया। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ कारीडोर के निर्माण के बाद से प्रदेश में पर्यटकों का आगमन बढ़ा है। काशी आने वाले पर्यटक प्रयागराज और अयोध्या भी पहुँच रहे है। वहीं अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओ की संख्या में अप्रत्याशित व्रद्धि देखि जा रही है।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 32 करोड़ पर्यटक भ्रमण पर आए थे जबकि दिसंबर 2023 तक लगभग 38 करोड़ पर्यटकों के आगमन के साथ उत्तर प्रदेश आज देश में प्रथम स्थान पर है और यह संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।

इस संगोष्ठी में पर्यटन उद्योग, सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता और अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्लुएंसर्स मौजूद थे सभी लोगो में यूपी के प्रति एक विशेष आकर्षण था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपर संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसमें बुंदेलखंड को एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने पर भी भी चर्चा हुई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘चलो देखें अपना देश’ कॉन्क्लेव के माध्यम से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने उड़ीसा में अपने पर्यटन स्थलों को ज़ोर सोर से प्रचारित और प्रसारित किया। उन्होने कहा कि पर्यटन में रोजगार की अपार संभावनाएं है सरकार पर्यटन सुविधा विकास पर बहुत ज़ोर दे रही है। घरेलू पर्यटन में नंबर एक बनने के बाद हमारा ध्यान विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी अग्रणी राज्य बनने पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles