Wednesday, October 16, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दिल्ली में पीने के पानी पर संकट, तीन प्लांट ठप

उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस वजह दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के आईटीओ निगम बोध घाट सिविल लाइन्स और जैतपुर सहित कई इलाकों में पानी घुस आया है।

  • यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
  • दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में लगातार बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा के लिए सीएम आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं।
  • दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सराय काले खां क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुस आया है।
  • उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर धराली में खीर गंगा के उफान के बीच बड़े वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। नदी के उफान के कारण यहां अभी भी छोटे वाहनों की आवाजाही ठप है।
  • उत्तराखंड के चमोली जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से बद्रीनाथ हाईवे से 1 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles