Wednesday, May 1, 2024

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV:ऑटो एक्सपो में मारुति की एथेनॉल से चलने वाली वैगन-R, MG लाई दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV

एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो दिल्ली में बुधवार को शुरू हुआ। इसके 16वें एडिशन को ‘द मोटर शो’ नाम दिया गया है। एक्सपो में मारुति ने EVX नाम से अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट पेश की। इसके बाद MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV यानी ज्यादा लोगों को ले जाने वाली गाड़ी लॉन्च की। वहीं, मारुति फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन-R भी लेकर आई है, जो 80% तक एथेनॉल मिक्स ईंधन से चलेगी।

शो के पहले दिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे शाहरुख खान, जो हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर्स की इस प्रीमियम कार में 72.6 KwH का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 214BHP का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज होने पर इस SUV में 631 किमी का रेंज ​मिलेगी

कंपनी का कहना है कि आयनिक-5 को केवल 18​ मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए 350kW का डीसी चार्जर इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए रखी है, जो वैरिएंट के हिसाब से बढ़ सकती है।

वैगन-R का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन, 20 से 80% एथेनॉल पर चल सकेगी
ऑटो एक्सपो में मारुति ने वैगनआर का फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप पेश किया। यह कार E85 फ्यूल पर चल सकती है। इस तरह की गाड़ियां 20% से 85% तक एथेनॉल ब्लेंडिंग पर चलने के लिए विकसित की गई हैं।

फ्लेक्स फ्यूल की गाड़ियां चलाने में बेहद सस्ती होती हैं, क्योंकि एथेनॉल फ्यूल डीजल-पेट्रोल के मुकाबले बेहद कम दाम पर उपलब्ध होता है। इन गाड़ियों की खास बात यह है कि ये डीजल-पेट्रोल की तरह ही बढ़िया परफॉर्मेंस और बेहतर रनिंग कॉस्ट देती हैं। कंपनी ने कॉम्पेक्ट SUV ब्रेजा का CNG से चलने वाला मॉडल भी पेश किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles